बड़ामाठ क्लब में खूंटी पूजन के साथ गणेश पूजा की तैयारियां शुरू


दुर्गापुर :दुर्गापूजा से पहले बप्पा के स्वागत की तैयारी। दुर्गापुर स्टील टाउनशिप में गणपति बप्पा के आगमन की गूंज सुनाई दी, जब ए-ज़ोन स्थित रहीमपथ बड़ामाठ क्लब में गणेश पूजा पंडाल का विधिवत खूंटी पूजन किया गया।हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान श्री गणेश जी की पूजा से होती है। विघ्नहर्ता ही प्रथम पूज्य हैं। इसी सनातन परंपरा का पालन करते हुए बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले गणेश चतुर्थी का उत्सव भी बड़े उत्साह से मनाया जाता है और उसकी पहली कड़ी होती है खूंटी पूजन। इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए ए-ज़ोन स्थित रहीमपथ बड़ामाठ क्लब ने आज गणेश पूजा की तैयारियों का श्रीगणेश किया। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित इस खूंटी पूजन कार्यक्रम में पंडित जी ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पवित्र अनुष्ठान संपन्न कराया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने मंत्रों और ढाकी की मंगल धुन के बीच गणेश पूजा पंडाल की पहली खूंटी विधिवत स्थापित की।इस शुभ अवसर पर समाजसेवी अरबिंद तिवारी, तारकेश्वर साव सहित क्लब के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे को गणेश चतुर्थी की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।बड़ामाठ क्लब का ये खूंटी पूजन सिर्फ एक बांस गाड़ने की रस्म नहीं, बल्कि दुर्गापुर में उत्सव की शुरुआत का शंखनाद है। गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही स्टील सिटी में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। जैसे-जैसे खूंटी जमीन में मजबूत हुई, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं के मन में बप्पा के स्वागत का उत्साह भी दोगुना हो गया है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?